स्कूल से एमडीएम का चावल ले जाने पर विवाद, ग्रामीणों ने ऑटो रोका; पुलिस ने शुरू की जांच
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड की गंगापुर पंचायत स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय खुसरूपट्टी में शनिवार को एमडीएम के चावल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने स्कूल से चावल लेकर जा रहे एक ऑटो को रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे विद्यालय की प्रधान शिक्षिका माला के पति रविंद्र कुमार उर्फ खोखा यादव और उनके बेटे प्रिंस कुमार के माध्यम से स्कूल का चावल रतनपट्टी निवासी कुंदन दास के हाथ ऑटो से भेजा जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है।
Bihar, India | Aug 16, 2026