अशोक नगर: भाजपा स्थापना दिवस पर महिला थाने के सामने नए ज़िला कार्यालय भवन का भूमि पूजन, एक वर्ष में होगा तैयार
अशोकनगर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सुबह 10 बजे 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर बायपास रोड स्थित महिला थाने के सामने बनने वाले नए जिला कार्यालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने झंडा वंदन कर स्थापना दिवस मनाया। प्रस्तावित भवन लगभग 13000 वर्ग फुट में सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा।