जहानाबाद: पीएम मोदी की विदेश यात्रा देशहित में, विपक्ष के आरोप बेबुनियाद: विधायक ऋतुराज
जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत बंधुगंज स्थित फल्गु नदी के समीप नवस्थापित टीओपी TOP थाना उद्घाटन समारोह में पहुंचे घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋतुराज ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की विदेश यात्रा को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएं पूरी तरह देशहित में होती हैं।