मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में 9 जुलाई को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा किया दर्ज
थाना कटघर के इलाके मौहल्ला शिव पुरी निवासी राकेश सहगल ने कटघर पुलिस को शिकायत तहरीर में बताया कि, 9 जुलाई की रात साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच, घर की अलमारी के ताले तोड़कर चोर सोने की आठ चूड़ियां, 3 अंगूठी और 2 सोने की चेन सहित लॉकर में रखी,एक लाख 20 हजार रुपए की नगदी चुरा कर ले गए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।