मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पति के द्वारा मारपीट और तानों से परेशान होकर, महिला ने पिया तेज़ाब
मुंडापांडे थाना क्षेत्र में शिल्पा नाम की महिला ने पति के द्वारा लगातार मारपीट और तानों से परेशान होकर, घर में रखे तेज़ाब पीकर जान देने का किया प्रयास, हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां उसका उपचार किया जा रहा है। शिल्पा ने बताया तीन साल पहले उसकी शादी ऋषिपाल के साथ हुई है, पति ऋषिपाल हर वक्त शराब के नशे में चूर रहकर मारपीट करता है।