मुरादाबाद: भगतपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने शख्स को पीटकर किया घायल, इलाज जारी
भगतपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ पुरानी रंजिश के चलते 4 से 5 दबंगों ने रास्ते में अकेला पाकर की जमकर मारपीट, व्यक्ति मारपीट में हुआ घायल इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया,जहां उसका उपचार किया जा रहा है। आरोप लगाते हुआ व्यक्ति ने बताया कि साल भर पहले कुछ आरोपी उसके घर चोरी करने के लिए आए थे, जहां उन लोगों को पकड़कर पुलिस को दे दिया गया था।