निज़ामाबाद: तहबरपुर जन कल्याण शिविर में भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष राय पंकज ने जनसमूह को संबोधित किया
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर परिसर में सोमवार को आयोजित जन कल्याण शिविर में भाजपा के जिला महामंत्री आशुतोष राय पंकज ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर जनसमूह को संबोधित किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई है।