ढीमरखेड़ा: ग्राम झिन्ना पिपरिया में भीषण आग, इलेक्ट्रिक दुकान जलकर खाक, ₹15 लाख का नुकसान
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम झिन्ना पिपरिया में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अज्ञात कारणों से एक इलेक्ट्रिक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान संचालक राम मनोहर पटेल के अनुसार, इस आगजनी की घटना में लगभग 15 लाख रुपए का भारी नुकसान हुआ है।