रामगंजमण्डी: मोड़क पुलिस ने एरिया डोमिनेश अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मोड़क थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार शाम करीब 5 बजे 15 आरोपियो को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार गश्त एंव चैकिंग के दौरान वसुली वारंटी-आजाद हुसैन, वारटी फुलचंद बैरवा, घनश्याम धाकड, कालुलाल माली, मुकेश माली सहित 7 आरोपियो को गिरफ्तार किया।