रामगंजमण्डी: चेचट पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 7 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार, 2 धारदार हथियार बरामद
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम करीब 5 बजे 7 आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियो में अवैध तेज धारदार हथियार रखने वाले 2, फरार 2 और गिरफ्तारी वारंटी व शांति भंग करने वाले 3 आरोपी शामिल है। पुलिस ने जिनसे दो तेज धारदार हथियार भी बरामद किए है।