रामगंजमण्डी: होली पर्व के मौके पर रामगंजमंडी पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, नगर भ्रमण कर फूलों व गुलाल से खेली होली
राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को रामगंजमंडी पहुंच कर रंगोत्सव का त्यौहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ और शहर वासियों के साथ मिलकर दोपहर करीब 12 बजे नगर भृमण किया और होली व देशभक्ति गीतों का गायन कर एक दूसरे को गुलाल लगाई।