रामगंजमण्डी: वकीलों ने उपखण्ड कार्यालय के बाहर महापंचायत का आयोजन किया, ACGM कोर्ट के लिए भवन बनाने की मांग की
रामगंजमंडी में वकीलों और प्रशासन के बीच नए न्यायालय भवन के निर्माण स्थल को लेकर विवाद गहरा गया है। बुधवार दोपहर 2 बजे अभिभाषक परिषद के बैनर तले वकीलों ने उपखण्ड कार्यलय के बाहर महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान वकीलों ने एडीजे और एसीजेएम के लिए प्रस्तावित दो नए न्यायालय भवन मौजूदा परिसर में ही बनाने की मांग की।