रामगंजमण्डी: सरसों और चने की फसल के उचित मूल्य की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने उपखंड कार्यालय में SDM को सौंपा ज्ञापन
रामगंजमंडी में किसानों को सरसों और चने की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। भारतीय किसान संघ ने बुधवार शाम करीब 4 बजे इस मुद्दे को लेकर उपखण्ड कार्यलय में एसडीएम नीता वासिटा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और शिक्षा एवं पंचायत राज्य मंत्री मदन दिलावर के नाम से दिया गया।