रामगंजमण्डी: खैराबाद में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मनाया होली पर्व, मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री ने भेजी गुलाल व मिठाई
रामगंजमंडी के खैराबाद पंचायत समिति में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के आह्वान पर होली का पर्व गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्री दिलावर की ओर से जनप्रतिनिधियों को गुलाल, मिठाई तथा शुभकामना संदेश भेजा गया। जिसमे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाई।