बिसवां: मिर्जापुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर हुई मारपीट, पुलिस बल किया गया तैनात
Biswan, Sitapur | Jul 17, 2024 कोतवाली बिसवां इलाके के मिर्जापुर गाँव में बीती रात मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने मामले को शांत करवा दिया। बताया जा रहा है की मोहर्रम का त्योहार होने के कारण पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है जिसके कारण बुधवार को दोनो पक्षों पर कर्रवाई करते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।