सिवनी मालवा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सिवनी मालवा पहुंचे, बोले: सरकार जितना अत्याचार करेगी, उतनी जल्दी गिरेगी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार दोपहर लगभग 2 बजे लोधा-लौवंशी समाज की धर्मशाला में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिवनी-मालवा पहुंचे। इस दौरान पटवारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR को लेकर कहा कि सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जितना अत्याचार करेगी, उसके गिरने की स्थिति उतनी ही जल्दी बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपना