कोरबा: भ्रष्टाचार के आरोप में जनपद सदस्यों ने कार्यालय में जड़ा ताला, सीईओ समेत अधिकारी और कर्मचारी बंद
Korba, Korba | Jun 15, 2026 कोरबा जिले की पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में सोमवार को बड़ा टकराव हुआ. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच यह विवाद खुलकर सामने आया। जनपद सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार कर पूरे कार्यालय में ताला जड़ दिया।तालाबंदी के कारण जनपद मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के भीतर ही बंद हो गए।