देवास। शहर के शुक्रवारिया हाट और जीवाजीराव टॉवर क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को लेकर देवास विधायक गायत्री राजे पवार का सख्त रुख सामने आया है। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर एवं निगम प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन क्षेत्रों से अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाया जाए और कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास के सभी प्रमुख मार्ग अतिक्रमण मुक्त, सुगम और सुरक्षित होने चाहिए, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और यातायात के अनुकूल बनाना प्राथमिकता है, जिसके लिए निगम प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
बताया जा रहा है कि शुक्रवारिया हाट और जीवाजीराव टॉवर क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। विधायक के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर सकता है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas