कभी बारिश में टपकती थी छत… आज पक्के घर में सुकून है
महासमुन्द विकासखंड के ग्राम मोंगरा की श्रीमती पुष्पा साहू के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना बनी खुशियों की नई शुरुआत।
कभी कच्चे मकान में बारिश का पानी टपकने से पूरा परिवार परेशान रहता था। बरसात से पहले हर साल घर की मरम्मत कराना मजबूरी थी।
पक्का मकान बनाने का सपना था, लेकिन आर्थिक स्थिति रास्ते में बाधा थी।
फिर प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को नई उड़ान दी। वर्ष 2025-26 में आवास स्वीकृत हुआ और ₹1.20 लाख की सहायता से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ।
#pmay #PMAYGramin #pmawasyojana #chhatttisgarh #mahasamund
227 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Sep 6, 2026