महासमुन्द जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी की ताकत का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी गूंज अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है। ‘मोर गांव मोर पानी 2.0’ अभियान के तहत जिले के ग्रामीणों ने महज 15 दिनों में 3.41 लाख जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण कर दिया। इन संरचनाओं के चलते मानसून की पहली ही बारिश में करीब 31 करोड़ लीटर पानी का संचय हुआ।
#MorGaonMorPani #WaterConservation #waterharvesting #chhatttisgarh #mahasamund