सलूणी : युवाओं को बताया मतदान का महत्व, ‘Yuva Know Your Vote’ कार्यक्रम आयोजित
मेरा युवा भारत चम्बा की ओर से राजकीय महाविद्यालय सलूणी में ‘Yuva Know Your Vote’ युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के साथ लोकतंत्र की मजबूती, मतदान के महत्व और युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। इस दौरान युवाओं से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने, मतदान प्रक्रिया में जिम्मेदारी से भाग लेने और देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।
#चम्बा #सलूणी #MYBharat #YuvaKnowYourVote #YouthDialogue #मतदानजागरूकता #लोकतंत्र #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 5, 2026