*RDSS योजना से बिजली वितरण व्यवस्था होगी सुदृढ़, उपभोक्ताओं को मिलेंगे अनेक लाभ*
धौलपुर । विद्युत वितरण व्यवस्था को आधुनिक, मजबूत एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित Revamped Distribution Sector Scheme (RDSS) के तहत विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। योजना का प्रमुख उद्देश्य विद्युत वितरण तंत्र को मजबूत करने, तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों को कम करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।
RDSS के तहत स्मार्ट मीटरिंग, फीडर एवं ट्रांसफॉर्मर मीटरिंग, विद्युत लाइनों एवं वितरण तंत्र का सुदृढ़ीकरण, नए/अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर, नई केबल डालने एवं आवश्यक आधारभूत संरचना का विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति की निगरानी एवं फॉल्ट की पहचान में तेजी आएगी तथा विद्युत तंत्र की कार्यक्षमता बेहतर होगी।
योजना के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाए जाने से उपभोक्ताओं को अपने बिजली उपभोग की लगभग रियल-टाइम जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से मिल सकेगी। इससे उपभोक्ता अपने बिजली उपयोग की निगरानी कर सकेंगे, खपत के अनुसार बजट बना सकेंगे तथा रिचार्ज एवं भुगतान संबंधी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इसके साथ ही धौलपुर जिले में 105 एग्रीकल्चर फीडरों के पृथक्करण से कृषि एवं घरेलू बिजली आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी। इससे लोड मैनेजमेंट बेहतर होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। राजस्थान में RDSS के तहत बड़ी संख्या में कृषि फीडरों के सेग्रीगेशन के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
RDSS का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य AT&C विद्युत हानियों को कम करना तथा डिस्कॉम की वित्तीय एवं परिचालन दक्षता में सुधार करना है। विद्युत हानियों में कमी आने से वितरण तंत्र अधिक प्रभावी होगा और इसका दीर्घकाल में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाओं के रूप में लाभ मिलेगा।
इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से बिजली चोरी एवं अनधिकृत उपयोग पर नियंत्रण, ऊर्जा लेखांकन में सुधार, फॉल्ट की शीघ्र पहचान, विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता में वृद्धि तथा उपभोक्ता सेवाओं में सुधार जैसे महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त होंगे।
विद्युत विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे विद्युत का सदुपयोग करें, समय पर बिल का भुगतान करें तथा बिजली संबंधी किसी भी समस्या की सूचना संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं। RDSS का उद्देश्य आधुनिक तकनीक एवं मजबूत विद्युत ढांचे के माध्यम से बेहतर बिजली व्यवस्था और बेहतर उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करना है।
*पहली फर्म को ब्लैक लिस्ट करने से कार्य मे हुइ देरी* - धौलपुर जिले में RDSS के अंतर्गत होने वाले कार्यो का ठेका M/S KS इलेक्ट्रिकल को मिला लेकिन कार्य मे शिथिलता के कारण इस फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया अब दुबारा से कार्य Ubitech फर्म को दिया गया है।
*33 केवी के 8, 11 केवी के 149 फीडरों पर होगा सुधार कार्य* - धौलपुर जिले मे 33 केवी के 8, 11 केवी के 149 फीडरों पर सुधार कार्य होगा जैसे नया फीडर खींचना, कृषि व घरेलु उपभोक्ता के फीडर अलग अलग खींचना जिससे विद्युत आपूर्ति मे सुधार होगा वही बिजली लाइन मे होने वाली हानियां भी कम होंगी जिससे डिस्कॉम को भी फायदा होगा।
*33/11 केवी मछरिया बिजलीघर से होगा हजारों ग्रामीण को फायदा*- 2 करोड़ की लागत से 33/11 केवी मछरिया बिजलीघर का निर्माण किया जा रहा है। इससे हजारों ग्रामीणों को फायदा होगा।
*187 फीडरों पर लगेंगे ट्रांसफॉर्मर व केबल* - धौलपुर जिले मे 187 फीडरों पर नए ट्रांसफॉर्मर व केबल लगायी जायेंगी जिससे Overload खत्म होने से उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी।
"केंद्र स्वीकृत RDSS डिस्कॉम के लिए महत्वपूर्ण योजना हैं, नई फर्म Ubitech द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। इस योजना से डिस्कॉम के लॉस कम होंगे व विद्युत आपूर्ति मे गुणात्मक सुधार होगा" - विवेक शर्मा, SE, जयपुर डिस्कॉम, धौलपुर
Dhaulpur, Dholpur | Sep 16, 2026