#साहिबगंज बोरियो शिबू सोरेन जनजातीय इंटर महाविद्यालय में छात्रावास की बदहाल स्थिति और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है। पांच सूत्री मांगों के समर्थन में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर अनिश्चितकालीन तालाबंदी और धरना शुरू कर दिया है।
विद्यार्थियों का आरोप है कि छात्रावास की छत से पानी टपकता है। महाविद्यालय में पेयजल, शौचालय, बिजली और पुस्तकालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पानी की व्यवस्था के लिए विद्यार्थियों को करीब दो किलोमीटर दूर कुएं तक जाना पड़ता है।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सुनील बास्की ने स्पष्ट किया है कि प्रधानाचार्य से मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, विद्यार्थी परिषद के संजय दादा ने भी शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से जल्द पहल करने की मांग की है।
देखिए पूरी खबर संथाल हूल एक्सप्रेस पर।
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज।
#Sahibganj #Borio #CollegeNews #StudentProtest #JharkhandNews #SanthalHoolExpress