कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित Boho रेस्टोरेंट में कथित रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने देर रात संयुक्त कार्रवाई की। ADCP सेंट्रल अर्चना सिंह और ACP स्वरूपनगर ज्योति श्री के नेतृत्व में स्वरूपनगर और फजलगंज थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से शराब की बोतलें, हुक्का पाइप, नोजल और फ्लेवर बरामद किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कथित रूप से WhatsApp के माध्यम से हुक्के से संबंधित कोटेशन ग्राहकों तक भेजे जाते थे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
इसी बीच, कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित एक अन्य रेस्टोरेंट को लेकर भी इसी तरह की चर्चाएं सामने आई हैं।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
देखिए Ground Zero News की यह खास रिपोर्ट।
.
#Ka