विनीत मिनोचा हत्याकांड: तीनों आरोपी कोर्ट में पेश, पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड!
कानपुर, उत्तर प्रदेश | रजत शर्मा
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। मामले में मृतक की बहू शालू, नौकर विशाल और राजकिशोर को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एसीजेएम फर्स्ट कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ करने और महत्वपूर्ण साक्ष्यों की बरामदगी के लिए कोर्ट में कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल की है।
फिलहाल रिमांड पर अदालत का अंतिम आदेश आना बाकी है। पुलिस की आगे की कार्रवाई और कोर्ट के फैसले के बाद ही जांच से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकेंगे।
नोट: आरोपियों पर लगे आरोपों की पुष्टि न्यायालय में साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगी।कानपुर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
.
#VineetMinochaCase #KanpurNews #KanpurCrime #VineetMinocha