कानपुर के फीलखाना इलाके के चटाई मोहाल में ज्वैलर्स के घर से करीब 70 किलो चांदी और 75 से 80 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई चांदी की कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।
कारोबारी किशोर सिंह की चौक सराफा में प्रियंका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बताया गया कि वह दुकान से चांदी के तीन पैकेट घर लेकर आए थे। शुक्रवार रात उनके बेटे अभय ने अलमारी खुली देखी, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक झोला लेकर घर के आसपास घूमता और बाद में भरा हुआ झोला लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही है।
📍 स्थान: फीलखाना, चटाई मोहाल, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
📲 ऐसी ही खबरों के लिए Ground Zero News को फॉलो करें।
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurCrime #Chori #TheftCase Jeweller