कानपुर नगर के बर्रा इलाके में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध कब्रिस्तान के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। नगर निगम और केडीए की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल और अंदर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतें मिलने के बाद जांच की गई थी। जमीन सरकारी पाए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी, कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कार्रवाई के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
ध्वस्तीकरण के बाद जमीन पर नगर निगम का बोर्ड भी लगा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
📍 स्थान: बर्रा, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
📹 ग्राउंड जीरो न्यूज़
.
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurNagar #Barra