डिंडौरी: जिला अस्पताल में दर्जनों एंबुलेंस खराब, मरीजों को सुविधा नहीं मिलने से परिजन परेशान
डिंडौरी जिला अस्पताल में दर्जनो एम्बुलेंस खराब है जिसके चलते बीमार मरीजों को समय पर एंबुलेंस वाहन की सुविधा नहीं मिल पा रही है जिसके चलते मरीज व मरीज के परिजन परेशान है। दरअसल मरीज के परिजन ने रविवार शाम 7:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल रही जिसके चलते निजी वाहन से मरीज को जबलपुर उपचार के लिए ले जाएंगे ।