कोईलवर: असम विमान हादसे के शहीद दानिश के घर पहुंचे खनन मंत्री, शाम को निकला कैंडल मार्च
कायमनगर में परिजनों से मिले मंत्री प्रमोद कुमार, कब्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि असम में हुए वायुसेना के विमान हादसे में शहीद भोजपुर जिले के कायमनगर निवासी वायुसेना जवान दानिश आलम के घर मंगलवार की दोपहर बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार पहुंच गहरी संवेदना व्यक्त की। देर शाम 8:00 बजे कैंडल मार्च भी निकल गया।