लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आज संध्या अर्घ्य के दौरान जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने जिले के खम्हार एवं रतनपुर स्थित पोखर छठ घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने घाटों पर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#Begusarai
#cmsamrat
#ChhathPuja
#ChhathPuja2026