फिरोज़ाबाद: साइबर क्राइम का बड़ा खुलासा: IPTV पायरेसी गैंग धराया, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹20 लाख फ्रीज
साइबर क्राइम थाना व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में IPTV के जरिए Jio Hotstar समेत कई चैनलों का अवैध प्रसारण करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पदम सिंह, अशोक धीमन और जगदीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। सोमवार दोपहर दो बजे करीब एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने मीडिया को जानकारी दी।