राजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक, मनरेगा में लापरवाही पर पीओ का वेतन रोकने का निर्देश
Rajpur, Buxar | May 7, 2026 बक्सर समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम साहिला की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र तथा जीविका की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। इसको लेकर गुरुवार को 6:30 बजे अपराह्न में अपडेट आईपीआरडी द्वारा जारी की गई है। डीएम ने जिला परियोजना प्रबंधक जीविका को निर्देश दिया कि दीदी की रसोई को माॅडल के रूप में विकसित कर 'दीदी का कैफे' बनाया जाए।