बहराइच: विदेशीपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
विदेशीपुरवा थाना कोतवाली देहात के निवासी मगरे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ। मगरे जेल में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे, और कुछ साल पहले ही रिटायर हुए थे। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है