बहराइच: दिकौली इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर में लगाई फांसी, हुई मौत
थाना सोनवा क्षेत्र के दिकौली निवासी समीर ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।