बहराइच: नगरौर के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
कोतवाली देहात के भदौली के निवासी मनीराम की एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा करीब एक माह पूर्व नगरौर थाना कोतवाली देहात इलाके के पास हुआ था। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीराम का इलाज बहराइच अस्पताल में चल रहा था, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।