शाहजहांपुर जनपद के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में स्थित मोहल्ला तहबरगंज की रहने वाली पीड़िता आकृति मिश्रा ने थाने पर तहरीर देकर अपनी छोटी बहन को ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ईलाज नहीं करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की बहन का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।