शाहजहांपुर: रोजा में पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई पत्नी और ससुराल पक्ष के बीच हुआ विवाद, पुलिस दो को थाने लाई
रोजा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी निवासी संजीव कुमार वाजपेयी की मंगलवार को अटसलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। बुधवार की शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। आठ साल से अलग रहे रही पत्नी अंतिम संस्कार में पहुंची तो विवाद हो गया। संजीव के परिजनों की सुचना पर पहुंची पुलिस पत्नी पिता और उसके बहनोई को थाने ले आई।