शाहजहांपुर: थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गौरी कला में पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं 20 मुकदमे
थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गौरी कला में पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र के गौरी कला गांव में अवैध शराब बनाई जा रही है और उसकी बिक्री भी की जाती है। पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब बना रहे एक आरोपी को 40 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं।