शाहजहांपुर: दबंगो पर जमीन कब्जाने के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुरैना पूर्वी गौंटिया की पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पुरैना पूर्वी गौंटिया की रहने वाली पीड़िता कमला देवी ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही रहने वाले सत्यदेव ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उपरोक्त सत्यदेव ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। एसपी से रिपोर्ट दर्ज करवाने की लगाई गुहार।