रतनी फरीदपुर: झुनाठी पंचायत में डीएम ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
रतनी फरीदपुर प्रखंड के झुनाठी पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण मंगलवार को डीएम अलंकृता पाण्डेय ने प्रभारी सचिव आशिमा जैन के साथ किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगों की समस्याएं सुनी गईं। डीएम ने सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।