कर्वी: क्षेत्राधिकारी नगर ने मौनी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए रामघाट और परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल द्वारा महाकुंभ 2025 व आगामी मौनी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के हेतु रामघाट,परिक्रमा मार्ग(जलेबी वाली गली) का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को समुचित व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।