कर्वी: मध्य प्रदेश के धारकुंडी के पास ढाल में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के धारकुंडी के पास रविवार की शाम 7:30 बजे ट्रैक्टर पलटने से मजदूर शारदा पुत्र चुकावन निवासी गिरधारा की मौत हो गई। और राजकिशोर सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग ट्रैक्टर से रीवा से लौट रहे थे,तभी मध्य प्रदेश के धारकुंडी के पास से हादसा हो गया। वहीं सोमवार की दोपहर 12:00 बजे परिजनों ने मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।