कर्वी: झांसी प्रयागराज मु०सड़क में बरगढ़ के पास खड़े ट्रक से कार टकराई, महिला श्रद्धालु की मौत, पुलिस ने कराया शव का PM
झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में बरगढ़ के पास रविवार की रात्रि 12 बजे खड़े ट्रक में कार टकरा गई जिसमें सवार 54 वर्षीया महिला श्रद्धालु स्वाती बेन पत्नी किरन भाई पटेल निवासी गुजरात की मौत होगई। एक ही परिवार के 8 लोग कार से गुजरात से महाकुंभ में प्रयागराज जा रहे थे। तभी बरगढ़ के पास यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने शव का सोमवार की दोपहर 12 बजे पीएम कराया है।