कर्वी: सीतापुर मुख्य सड़क पर बान तालाब के अन्ना गौवंश को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक गिरकर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सीतापुर मु०सड़क में बांध तालाब के पास रविवार की रात्रि 10 बजे अन्ना गौवंश से टकराकर युवक सुंदरलाल पुत्र धानू कुशवाहा नि० सीतापुर घायल हो गया। सुंदरलाल सीतापुर से अपने घर जा रहा था तभी वहां तालाब के पास यहहादसा हो गया। वहीं सुंदरलाल का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने सोमवार की दोपहर 11 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।