कर्वी: एसपी ने मौनी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए यूपीटी तिराहा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा महाकुंभ 2025 व मौनी अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के हेतु यूपीटी तिराहा पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को समुचित व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।