पलिया: 52.95 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बसही गांव के पास से एक नेपाली तस्कर को 52.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मुकेश सिंह कार्की निवासी कलुआपुर (कंचनपुर, नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही नेपाली पल्सर बाइक और एक पोको मोबाइल फोन भी जब्त किया है।