कोल: अकराबाद टोल प्लाजा के निकट कार पलटने से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, 2 अन्य घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 अकराबाद टोल प्लाजा के निकट कार पलटने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 18 वर्षीय अभिषेक अपनी बुआ व उनके परिवार के साथ सोमवार को अलीगढ़ से हाथरस की ओर जा रहे थे। अकराबाद टोल प्लाजा के निकट पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में अभिषेक उनकी बुआ व उनका बेटा घायल हुआ था। अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई।