स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला जी ने यंग इंडिया न्यूज़ चैनल के माध्यम से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि पटाखों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें और पर्यावरण एवं अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
साथ ही उन्होंने “एक दीया, एक संकल्प – बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए हर व्यक्ति एक जागरूकता का दीप जलाए।
आइए, इस दीपावली खुशियों के साथ जागरूकता और बदलाव का भी दीप जलाएं।
#HappyDiwali #बालविवाहमुक्तभारत #एकदीयाएकसंकल्प #SudhirKumarShukla #YoungIndiaNews