बालूमाथ: हाईवा वाहन मालिकों ने समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की चेतावनी दी
शनिवार दोपहर बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल की मगध-संगमित्रा परियोजना से जुड़े हाईवा वाहन मालिकों एवं ट्रांसपोर्टरों की एक महत्वपूर्ण बैठक अमरवाडीह पिकेट के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेतलाल राम ने की। इस दौरान कोयला परिवहन के दौरान उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।