भिवानी: भिवानी चारा मंडी से चोरों ने चुराए सरसो के कट्टे पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में अनाज मंडी निवासी अमित शर्मा ने बताया कि वह आढ़त का काम करता है। उसने चारा मंडी में सरसों खरीदी हुई है, जिसमें 300 बैग थे, जिसमें प्रत्येक का वजन 45 किग्रा था। सरसों के बैग चारा मंडी में खुले आसमान के नीचे रखे थे, जोकि बुधवार को रात करीब साढ़े 12 बजे एक गाड़ी में तीन युवक आए और सरसों के 12 बैग चोरी करके ले गए।